फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकरीद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बकरीद आज

बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

देर रात तक बाजार रहे गुलज़ार


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईद उल अजहा (बकरीद) की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को खूब खरीदारी हुई। देर रात तक बाजार गुलज़ार रहे।
बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में मुस्लिम महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मुस्लिम क्षेत्र लिसाड़ी रोड, लिसाड़ीगेट चौपला, श्यामनगर, इस्लामाबाद, कांच का पुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैंठ, शास्त्रीनगर, ढवाई नगर, शाहपीर गेट सहित अन्य क्षेत्रों में रात भर बाजारों में रौनक रही। घरेलू सामान के साथ कुर्बानी के जानवरों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी लोगों में उत्साह दिखा।
सोमवार सुबह सूरज निकलने के साथ शाही ईदगाह और शहर की मुख्य मस्जिदों में नमाज का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अकीदतमंद सुबह 6 बजे से मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर कुर्बानी का अहतराम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील

मेरठ। बकरीद के त्योहार को उलमाओं ने प्यार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। शहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाईचारे के साथ बकरीद मनाएं। गंदगी न फैलाएं। बारिश और अमनोअमान कि दुआ करें। नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने युवाओं से बाइक स्टंट न करने की नसीहत दी। मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि युवा हुडदंग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें