मेरठ। सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले में रविवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेतृत्व कर रहे सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि अगर इस मामले की सीबीआई जांच नहीं हुई तो सड़कों पर आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
धरने में मृतक के परिजन और काफी तादाद में लोग मौजूद थे, जिनमें से राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर और अतुल प्रधान समेत पुलिस 51 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार करना बता रही है, जिन्हें बाद में वहीं उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
पढ़ें:- सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित बोल, इंस्पेक्टर के बीच से दो टुकड़े कर देंगे
हालांकि धरना दे रहे लोग सैकड़ों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना, रविंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य के पति सुमित घाट और संदीप, नेपाल सिंह कसाना, भोपाल सिंह, देवेंद्र प्रमुख, नितिन कसाना, विक्रम प्रधान, ओमपाल, गौरव, राजदीप विकल, अनुज भड़ाना, सुमित भड़ाना, सुमित गुर्जर की मां और अन्य परिजन आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बागपत के चिरचिटा गांव निवासी सुमित गुर्जर को पिछले दिनों नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था। परिजन इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 30 सितंबर को उसे उठा लिया था और तीन अक्तूबर को पुलिस ने उसे मार गिराया।
पढ़ें : सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित बोल, इंस्पेक्टर के बीच से दो टुकड़े कर देंगे