मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे नैना ने शिवपुरम रेलवे फाटक पर सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में बुधवार को नैना की मां जमना देवी पत्नी नेपाल सिंह ने तहरीर दी कि ऋतिक के किसी युवती से अवैध संबंध थे।
नैना को इसकी जानकारी हो गई थी, वह इसका विरोध करती थी। जिसके कारण पति ऋतिक, ससुर कैलाश, सास और ननद राशि उसके साथ मारपीट करते थे। इससे तंग आकर नैना ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के अतंर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।