वहीं डीसीओ यशपाल सिंह के न आने पर किसानों ने उनके कार्यालय की तालाबंदी कर दी। डीसीओ यशपाल सिंह ने किसानों को मिलों द्वारा दिया गया भुगतान का शेड्यूल देकर कहा कि चीनी मिल अगस्त में शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर देंगी। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान न होने पर रशीदपुर गढ़ी में महापंचायत होगी। किसानों को जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा 20 जुलाई से जिले में किसान जगाओ यात्रा निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसीओ को देते हुए गन्ना भुगतान तुरंत कराने, भुगतान न होने तक कर्ज वसूली पर रोक लगाने, शासनादेश के अनुसार गांवों में बिजली आपूर्ति देने, बैंकों में स्टाफ बढ़ाने, गन्ना समिति में किसानों की फर्द जमा कराने के बजाए समितियों को तहसीलों से रिकॉर्ड लेने की मांग की गई। डीसीओ से वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान मूला सिंह फौजी, सौ सिंह, कुलवीर सिंह, आशीष त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नेपाल सिंह, रामशरण सिंह, पवन कुमार, मोंटी, बालमुकुंद सिंह आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/