फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, 12 असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Wed, 10 Jul 2019 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार तड़के शामली पुलिस की बदमाशों को साथ मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों के पास भारी मात्रा में असलाह बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तितरवाड़ा गांव के जंगलों में शातिर असलहा तस्कर विक्की के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर विक्की को मुठभेड़ के दौरान उसके एक साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों के पास से 12 असलहे, भारी मात्रा में कारतूस व उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों ही पुराने असलाह तस्कर रहे हैं। काफी समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से 10 तमंचे 315 बोर, एक पोनी 315 बोर, एक पोनी 12 बोर, 2 कारतूस 2 कारतूस खोखा 315 बोर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें