फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई शुगर मिल, एसएमएस भेजकर दी किसानों को जानकारी

Fri, 06 Nov 2020 12:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मिल बंद हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक दिन पहले शुरू हुई शामली शुगर मिल गुरुवार को बंद हो गई। तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को शाम चार बजे शुगर मिल बंद हो गई थी। इसके बाद कुछ देर के लिए मिल का संचालन शुरू कर दिया गया था लेकिन, रात में फिर तकनीकी खराबी के चलते मिल बंद हो गई। 

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर पहुंच गए थे। वहीं शुक्रवार सुबह तक गन्ना लदे वाहनों को यार्ड में ले लिया। अन्य किसानों को एसएमएस के जरिए सूचना भेजी गई है कि अगली सूचना तक गन्ना लेकर न आएं। 

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना दीपक राणा ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े आठ बजे तक शुगर मिल चली लेकिन, इसके बाद बंद हो गई। किसानों को गन्ना नहीं लाने की सूचना एसएमएस के जरिए दे दी गई है। मिल के बॉयलर में दिक्कत है। इसे ठीक किया जा रहा है। ठीक होने पर मिल का संचालन शुरू हो जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें