फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल परिसर में चली गोली, निकला मॉक ड्रिल, डीजी के निर्देश पर परखा पुलिस का टाइम रिस्पांस

Fri, 10 Jul 2020 02:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Baghpat district prison, Baghpat jila jail, बागपत जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्थान: जिला जेल परिसर। समय गुरुवार दोपहर 01:35 बजे। अचानक एक गोली चली और हड़कंप मच गया। खतरा भांपकर जेल का घंटा और हूटर बजा दिया गया। बंदी और जेल का स्टाफ दहशत में आ गया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। बाद में पता चला कि यह थाना पुलिस का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए मॉक ड्रिल था तो सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखने और किसी आपात स्थिति में पुलिस बल के जेल में पहुंचने का रिस्पांस टाइम चेक करने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाता है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बृहस्पतिवार को अचानक मॉक ड्रिल के निर्देश दिए।

जिस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने गोपनीय तैयारी की। इसी के तहत जेल के मुख्य दरवाजे के बाहर फायर किया गया। लेकिन इसकी जेल के अंदर मौजूद कर्मचारियों तक को भनक नहीं थी। जैसे ही जेल के बाहर फायर हुआ, सब सक्रिय हो गए। बंदी भी बैरकों में घुस गए।
विज्ञापन


जेल का हूटर और घंटी बजने की सूचना मिलते ही सबसे पहले सिविल लाइन थाने से इंस्पेक्टर क्राइम ऋषिपाल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसओ थानाध्यक्ष मेडिकल कुलवीर सिंह और फिर इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। कई पीआरवी और पीएसी भी वहां पहुंच गई। सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे। फोर्स के अंदर पहुंचते ही जेल का दरवाजा बंद कर दिया गया।

करीब एक घंटा पुलिस फोर्स जेल प्रशासन के साथ अंदर मौजूद रहा। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने हाई सिक्योरिटी और अन्य बैरकों की तलाशी ली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार डीजी जेल के निर्देश पर मॉक ड्रिल में सब कुछ ठीक रहा। कई थानों का पुलिस बल भी रिस्पांस टाइम में जेल पहुंच गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें