फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईटीआई की 1000 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 15 तक जमा करें रैंक कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, 16 तक चयन सूची होगी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए सत्र 2026-27 के लिए जिले के छह राजकीय आईटीआई में करीब 1000 रिक्त सीटों पर प्रवेश की पाचवें चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार (आज) तक अपना रैंक कार्ड संबंधित नोडल संस्थान में जमा करना होगा। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची 16 अक्टूबर तक जारी की जाएगी।
राजकीय आईटीआई में चतुर्थ चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए पूर्व पंजीकृत और नए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता के अनुसार मेरिट सूची जारी की गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रैंक कार्ड का प्रिंट निकालकर उस पर हस्ताक्षर करने के बाद 15 अक्टूबर तक संबंधित जनपद के किसी भी राजकीय आईटीआई में जमा करना अनिवार्य है। मेरठ में अभ्यर्थी नोडल राजकीय आईटीआई साकेत में रैंक कार्ड जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
चयन समिति के अध्यक्ष एवं नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य मूल अभिलेखों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। समिति 16 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अनुमोदित चयन सूची संस्थान के सूचना पट्ट पर चस्पा करेगी। प्रवेश लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का विवरण 17 अक्टूबर की रात 12 बजे तक एससीवीटी पोर्टल पर अपलोड कर सत्यापित करना होगा। आईटीआई के मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो पंचम चरण के लिए अपना रैंक कार्ड जमा करेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा में रैंक कार्ड जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें