फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : एलएलएम की पहली मेरिट सूची जारी, 15 से होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, 17 तक पोर्टल पर प्रवेश की पुष्टि अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची बुधवार देर शाम जारी की गई। शैक्षिक सत्र 2026-27 की इस सूची के आधार पर 15 से 17 अक्तूबर तक प्रवेश लिए जाएंगे। संबंधित कॉलेजों और संस्थानों को 17 अक्तूबर तक सभी प्रवेशित अभ्यर्थियों का प्रवेश विश्वविद्यालय पोर्टल पर कन्फर्म करना होगा।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को अपनी लॉग इन आईडी से पंजीकरण फॉर्म और ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके साथ शैक्षिक प्रमाणपत्रों, आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों, मूल निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय परिसर के विभाग में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन मेरिट में मिलेगा अगला मौका
पहली वरीयता सूची में कॉलेज या संस्थान आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा इसी सूची के आधार पर प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थी ओपन मेरिट के माध्यम से ही प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें