फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सुभारती मेडिकल कॉलेज को चारों विधियों से कोरोना की जांच की अनुमति

Sun, 12 Jul 2020 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना की चारों विधियों से जांच के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को अनुमति मिल गई है। आरटीपीसीआर, आरटीपीसीआर ओपन विधि, एंटीजन टेस्टिंग और केमिल्यूमीनिसेंस विधि द्वारा एंटीबॉडी की माप विधियां ट्रूनेट हैं।

विज्ञापन


किसी भी लैब को इन विधियों से जांच करने की अनुमति आईसीएमआर देती है। इसके लिए लैब एनएबीएल संस्था से प्रमाणित होनी चाहिए। एनएबीएल से प्रमाणिकता के बाद लैब का निरीक्षण आईसीएमआर के नोडल प्रतिष्ठान द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें:बिजनौर जिले मेें तमाम पासपोर्ट खंगालने में जुटीं पुलिस व सुरक्षा एजेंसी, ये है वजह
विज्ञापन


सुभारती मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णामूर्ति ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज प्रदेश का दूसरा मेडिकल कॉलेज है। वहीं, निजी क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज है। जिसे चारों विधियों से कोरोना जांच करने की अनुमति एनएबीएल की प्रमाणिकता के साथ मिली है।
विज्ञापन


अब मेरठ जोन के लोगों को जांच कराने में एवं विभिन्न अस्पतालों में रोगियों के इलाज में सुविधा हो जाएगी। सुभारती मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी की अध्यक्ष डॉ. अनिता पांडेय, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. अंजलि खरे के नेतृत्व में सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि और प्रभारी लैब की टीम ने कोरोना मरीजों की सेवा में दिन-रात काम किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें