कॉलेज के बाहर हंगामा करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छात्र यहां से कैंपस में पहुंचे और पुलिस के सामने ही चपरासी से चाभी लेकर दोनों गेटों पर ताले लगा दिए। जेनरेटर रूम में जाकर पूरे कॉलेज की बिजली काट दी। सीओ सदर संजीव देशवाल, एसीएम, लालकुर्ती, सिविल लाइन और नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर व खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंच गए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विशाल राठी, विनित टिकैत, अमित बड़ौली, आकाश शर्मा, अनुराग चौधरी, शुभम मलिक, अक्षय बालियान, विनीत तालियान, मयंक, हर्ष चहल, अल्तमस त्यागी, सलमान राणा, संदीप कंकरखेड़ा, मनी तोमर, विपिन पतला, आदित्य राठी, अश्वनी राठी, अभिषेक चौधरी, रोहित, शिवम दांगी आदि शामिल रहे।
गुंडागर्दी कोई करे, सजा छात्र क्यों भुगतें
छात्रों ने प्राचार्या से कहा कि हॉस्टल बंद गुंडागर्दी की वजह से हुआ लेकिन उसकी सजा गरीब छात्र क्यों भुगतें। हॉस्टल खोलकर सिक्योरिटी का इंतजाम रखें। जो माहौल बिगाड़े, उसे बाहर करें। प्राचार्या ने कहा कि छात्रों के पक्ष से वे सेठ दयानंद गुप्ता को अवगत कराएंगी। घंटों हंगामे के बाद आश्वासन मिलने पर छात्रों ने धरना समाप्त करते हुए ताले खोले, तो तीन बजे शिक्षक बाहर निकल पाए। बिना बिजली के घंटों छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान रहे।
ताले नहीं लगाते तो आप भी कहां आते
हंगामे के बाद लालकुर्ती इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने छात्रों से कहा कि इस बार तो ताले लगा दिए हैं, आगे से ऐसा किया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पर छात्रों ने कहा कि ताले नहीं डालते तो यहां अफसर भी नहीं आते। वहीं, शिक्षकों का कहना था कि कॉलेज में तालाबंदी हुई और पुलिस ने कुछ नहीं किया।
एक भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलीबारी मामले में छह आरोपियों पर लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/