मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो की धाराओं में चालान किया गया।
मंगलवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के घर पहुंचकर युवक द्वारा जबरन लेटर देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचकर मामला शांत किया था। पुलिस ने देर रात गांव निवासी आरोपी मन्नान पुत्र अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के तहेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मां के साथ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि गांव में पूरी शांति है। दधेड़ कलां और दधेडू खुर्द में पांच प्वाइंटों पर एहतियातन छपार, पुरकाजी और चरथावल का पुलिस बल तैनात है।