फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरा भारत श्रेष्ठ भारत पर छात्राओं ने रखे विचार

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना सिविल के समापन पर छात्राओं को मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शैक्षिक सत्र 2025-26 का एक दिवसीय शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में वर्षभर किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया गया और छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने मेरा भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर स्लोगन और पोस्टर बनाए। उन्होंने अपने पोस्टरों के माध्यम से देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। दूसरे सत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शक्ति साहनी रहीं और अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी में छात्राओं ने 1947 से 2047 तक भारत के विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की। इस दौरान छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने छात्राओं को आत्म मूल्यांकन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि एनएसएस केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में मूल्यों को अपनाने का मिशन है।
विज्ञापन

इस दौरान 15 छात्राओं को गायन, नाट्य, पोस्टर, स्लोगन, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को मेरा भारत श्रेष्ठ भारत की शपथ दिलाई गई और प्रार्थना के साथ शिविर का समापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें