किठौर : एक ही बेंच पर बैठे पांच बच्चे
किठौर के शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में एक ही बेंच पर चार-चार, पांच-पांच बच्चे एक दूसरे की कापी से देखकर परीक्षा देते मिले। पहले दिन 261 ने परीक्षा दी। संवाद
बच्चे नहीं गंभीर : बहसूमा में 70, मवाना में 32 सरधना में 128 में अनुपस्थित
बहसूमा में कंपोजिट विद्यालय में 100 छात्रों में से 70 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। मोहम्मदपुर शिकस्त स्थित कंपोजिट विद्यालय में सभी 84 छात्रों ने परीक्षा दी। मवाना में पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से आठ तक कुल 232 बच्चों में से 200 ने परीक्षा दी। सरधना में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय में 497 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन 97 छात्र अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में कक्षा 1 से 5 तक 202 बच्चों में से 171 उपस्थित रहे।