फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर से मदरसे के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव टेहरकी निवासी लापता मदरसा के छात्र अब्दुल समद का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश में जुटी है।
छात्र के परिजनों ने तहरीर में बताया कि शनिवार को समद गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन वह मदरसा नहीं पहुंचा। अध्यापक ने परिजनों को छात्र के मदरसा नहीं आने जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं जो संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे खोज निकालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें