फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएएस में छात्रसभा का अध्यक्ष, एबीवीपी को तीन पद

Wed, 25 Nov 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएएस कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा का कब्जा बरकरार रहा। एबीवीपी ने महामंत्री, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष की सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। करीब 25 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कॉलेज के बाहर समर्थकों में जोश भरा था। पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए कई बार लाठियां भी भांजी। कुछ समर्थकों को चोट भी आई। एसपी सिटी ने कॉलेज के बाहर मोर्चा संभाले रखा। एबीवीपी के दो कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए, जिसको लेकर सिविल लाइन थाने में हंगामा हुआ।

कॉलेज में एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई ने पैनल उतारा था। एनएसयूआई को झटका लगा है। तीन साल से लगातार सीट मिल रही थी, लेकिन इस बार एक भी सीट नहीं मिली। अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अनुज कुमार ने 66 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पर एबीवीपी की प्रत्याशी ज्योति ने 102 वोट से जीत दर्ज की। एबीवीपी के ही महामंत्री प्रत्याशी अनिरुद्ध अच्छवान ने 58 वोट और संयुक्त सचिव पद पर आशुतोष कंसल 49 वोट से जीते।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी शिखर शर्मा की सबसे बड़ी जीत 352 मतों की रही। कुल 4000 वोट थी। 992 छात्रों ने मत अधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान बाहर सड़क पर समर्थकों ने नारेबाजी की। सड़क जाम कर दी। समर्थकों की संख्या बढ़ने और नारेबाजी होने पर पुलिस ने कई बार लाठी भांजी। एबीवीपी के कार्यकर्ता कई बार दौड़ाए गए। भगदड़ में कई को चोट आई। कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। एबीवीपी के दो कार्यकर्ता को अंशुल गुप्ता और राहुल विकल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें