फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर में स्कूल के अन्दर छात्रा से छेड़छाड़, लाठी डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, छात्रों में लाठी डंडे चले
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर के किशनपुरा क्षेत्र में स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। उनमें लाठी डंडे चले। काफी देर तक स्कूल के बाहर मारपीट होती रही। लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर टीपी नगर पुलिस पहुंची और जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक किशनपुरा में के एक स्कूल में मलियाना की रहने वाली किशोरी दसवीं की छात्रा है। छात्रा का भाई बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। भाई की कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र उसकी बहन को कई दिन से परेशान कर रहा था। विरोध करने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुई। आरोप है कि मंगलवार को भी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। छुट्टी के बाद छात्रा के भाई ने अपने कुछ साथी बुला लिए। वहीं, इसका पता चलने पर आरोपी ने भी अपने पक्ष में छात्रों को बुला लिया।
विज्ञापन

बाद में दोनों गुटों में लाठी डंडे जले। काफी देर तक मारपीट चलती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर टीपी नगर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं, छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस बारे में एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बारे में पता चला है। इसकी जांच करवाई जा रही है। स्कूल प्रबंधन और छात्रों से संपर्क कर विवेचना की जा रही है। छात्रों के गुटों और प्रधानाचार्य से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें