इसमें एक पक्ष के रविंद्र पुत्र इकबाल, ब्रहम पुत्र श्यामे, मनोज पुत्र नफे, आनंद पुत्र ब्रजपाल और तेजपाल पुत्र श्यामे, दूसरे पक्ष के पप्पू पुत्र बुध सिंह, उपेंद्र पुत्र कृष्णपाल और अनुज पुत्र रामबीर निवासी इब्राहिमपुर माजरा घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गांव के गणमान्य लोगों ने बैठक कर दोनों पक्षों से वार्ता कर आपस में समझौता करा दिया। दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर वापस ले ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/