फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे दौड़े आवारा कुत्ते, पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे दौड़े आवारा कुत्ते, पेड़ से टकराई बाइक, मामा-भांजा घायल
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गंगनहर पुल के निकट कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर आवारा कुत्तों ने हमलावर होते हुए बाइक सवार का पीछा किया। जिससे बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद निवासी निवासी समुंद्र पुत्र चंदर भांजे रवि के साथ शुक्रवार मुजफ्फरनगर में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शुक्रवार दोपहर मामा-भांजा बाइक से गाजियाबाद लौट रहे थे। अटेरना गंगनहर पुल के निकट कुछ आवारा कुत्ते एक मृत पशु के आसपास मंडरा रहे थे। इन कुत्तों ने बाइक का पीछा शुरू कर दिया। इनसे बचने के लिए समुंद्र ने बाइक की गति तेज कर दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में समुंद्र और उसका भांजा रवि घायल हो गए। अटेरना के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व चकबंदी गांव में एक मासूम को कुत्तों ने नौचकर अपना निवाला बना लिया था। अटेरना के जंगल में भेड़ को अपना निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें