मोहनपुरी स्थित चिकारा के पास शुक्रवार को एक महिला व एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की शिकायत पर शनिवार सुबह नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ के लिए मोहनपुरी में पहुंची। जहां पर दो महिलाओं ने कुत्ते पकड़ने पर नाराजगी जताते हुए टीम का विरोध कर दिया। जिसके चलते निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।
इसी दौरान महिला और बच्चे सहित पांच लोगों को फिर से आवारा कुत्तों ने काट लिया। इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम की टीम दोबारा पहुंची। बताया गया कि सांसद मेनका गांधी ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को फोन किया गया और कुत्ते न पकड़ने की सख्त हिदायत दी। इस पर स्थानीय लोगों ने मेनका गांधी के प्रति भी नाराजगी जुताई और तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की।
यह भी पढ़ें: UP: अतीक-मुख्तार की पत्नियों के बाद अब जीवा की पत्नी पायल भी मोस्ट वांटेड, 25 हजार का इनाम घोषित