फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने की हदें पार... छात्रा ने पहले स्कूल छोड़ा, अब परीक्षा छूटना का डर

Tue, 20 Feb 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में मनचलों की हरकतों से परेशान दसवीं की छात्रा का पहले स्कूल छूटा और अब परीक्षा छूटने की नौबत आ रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई को तैयार नहीं है। सत्ताधारी नेता समेत दर्जनों लोग पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। छात्रा और उसका परिवार सोमवार को सुरक्षा मांगने एसएसपी ऑफिस पहुंचा।

विज्ञापन


मामला मवाना थाने का है। मनचलों से परेशान दसवीं की छात्रा ने 12 फरवरी को थाने में अंशुल मावी और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मनचले रोज छात्रा से छेड़खानी करते हैं। इस कारण उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। केस दर्ज होने के बावजूद मवाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। 

सोमवार को छात्रा और उसके पिता परिवार समेत एसएसपी ऑफिस पहुंचे। छात्रा ने बताया कि सत्ताधारी नेता समेत कई लोग उनके पिता को फोन करते हैं। धमकी दे रहे हैं कि समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। छात्रा के पिता ने मोबाइल की रिकार्डिंग भी पुलिस को दी। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें : मंजिल दीदी! परेशान कर रहा है मनचला, प्लीज उसे जेल भेज दो

विज्ञापन

मेरी परीक्षा भी छूट जाएगी 

एसएसपी मंजिल सैनी
छात्रा का कहना है कि दहशत के चलते वह पढ़ाई नहीं कर पा रही। उसकी परीक्षा भी प्रभावित हो गई है। अधूरी तैयारी के साथ वह कैसे परीक्षा दे पाएगी। आरोपी अभी फरार हैं। उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। 

कार्रवाई नहीं तो करूंगा आत्मदाह 
छात्रा के पिता ने चेतावनी दी कि नामजद आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह कर लेगा। आरोपी उनके साथ घटना कर सकते हैं। उसका परिवार दहशत में है। गुहार लगाने के बाद भी पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। 

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। समझौते के लिए अगर कोई नेता पीड़ित परिवार को धमका रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार लिखित में शिकायत करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें