फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में घर में लगी खिड़की को लेकर पथराव, धारदार हथियार चले, छह लोग हुए घायल

Tue, 23 Jun 2020 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे सरधना में सोमवार दोपहर मकान में लगी खिड़की को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव व जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


मुल्हैड़ा गांव निवासी साजिद पुत्र यामीन के मकान में खिड़की लगी हैं। जिसका विरोध शहजाद पक्ष करता है। शहजाद पक्ष के मुताबिक परिवार के सदस्य खिड़की से परेशान हैं। वह कई बाद उसे बंद कराने की बात कह चुके हैं। वहीं, साजिद के मुताबिक शहजाद पक्ष के लोग जबरन उनके मकान में लगी खिड़की को बंद कराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनो पक्षों में संघर्ष हो गया।

यह भी पढ़ें:  यूपी: गैंगवार में कुख्यात पर फायरिंग, गांव में फैली दहशत, फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

दोनो पक्षों में पथराव व धारदार हथियार चले। मारपीट में साजिद, जब्बार, आलम, आसिफ, शहजाद, इरसाद उमर घायल हो गए। दोनों पक्षों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खेत से बल्ली उखाड़ने पर मारपीट
खिर्वा नौआबाद में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। कर्नल पुत्र अजब सिंह पक्ष का आरोप है कि उसने खेत में तारबंदी की हुई हैं। तारबंदी में लगाई गई बल्लियों को पड़ोसी खेत मालिक ने उखाड़ दिया।

कर्नल ने इस का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिसमें बेटा अंकित भी घायल हो गया। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें