बैंक में मॉक ड्रिल के दौरान अभ्यास करती पुलिस।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। बदमाशों ने बैंक में धावा बोल दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए भी बैंककर्मी खतरे का सायरन तक नहीं बचा सके। वहीं गार्ड भी नदारद मिले। असल में यह पूरा वाक्या पुलिस की मॉक ड्रिल के दौरान हुआ। पुलिस ने बदमाश बनकर बैंकों में धावा बोला।
आपात स्थिति से निपटने के लिये सोमवार को जानी पुलिस ने क्षेत्र के बैैंक और पेट्रोल पंपों पर मॉक ड्रिल किया। इस दौरान पुलिस ने बदमाश बनकर बैंकों में धावा बोला। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों को देख बैंककर्मी खतरे का सायरन तक नहीं बजा सके। वहीं बैंक में गार्ड भी नहीं मिले जो बदमाशों को रोकते। वहीं, पेट्रोल पंपों पर बदमाशों से मुकाबला करने के लिए उचित प्रबंध नहीं मिले। इन आपात स्थिति में सूझबूझ से बदमाशों को मुकाबला कैसे किया जाए। इन सब को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैंककर्मी व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को टिप्स दिए। थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी के मुताबिक कर्मियों को मॉक ड्रिल में इन स्थितियों से निपटने के तरीको को समझाया गया।