फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में प्लॉट के विवाद में शुक्रवार को रिजवान और सनव्वर पक्ष के बीच मारपीट हो गई। दोनों दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। सरूरपुर थाने में दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैनापूठी निवासी रिजवान ने तहरीर में बताया कि सनव्वर पक्ष से तालाब के किनारे स्थित एक प्लाॅट को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण वह उससे रंजिश रखता है। 15 दिन पहले वह परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। सनव्वर पक्ष ने उसके प्लाॅट की नींव उखाड़ दी थी। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे वह गांव जैनपुर किसी काम से गया था। जैनपुर से घर आते समय सनव्वर ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। सनव्वर पक्ष से साहिल, सोनू, गुलफाम, हीरा व सपना ने उसके घर पर आकर गाली गलौज की। झगड़े से बचने के लिए परिजनों ने गेट लगाकर खुद को घर में बंद कर लिया। लेकिन सनव्वर पक्ष उसके घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आया। आरोपियों ने पथराव करते हुए उनका ट्रैक्टर व मवेशियों को नुकसान पहुंचाया। आसपास के लोगों को आो देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जबकि सनव्वर पक्ष का आरोप है कि रिजवान पक्ष ने उन पर पथराव किया है।
हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें सनव्वर पक्ष के लोग रिजवान पक्ष के मकान का गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास व पथराव कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से रिजवान, हासिम, शहजाद और शानू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। मुकदमे में शामिल फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें