फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामे के आधार पर भूमि कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की आरके कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों से फर्जी बैनामे के आधार पर उसकी लाखों रुपये की बेशकीमती भूमि कब्जाने वाले लोगों की शिकायत करते हुए फर्जी बैनामे को खारिज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे की आरके कॉलोनी निवासी सुशांत दास ने जिलाधिकारी कमिश्नर और उपनिबंधक से शिकायत करते हुए बताया कि हस्तिनापुर के पांडवान क्षेत्र में 15 जनवरी को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से फर्जी बैनामा किया गया है। जिसमें फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड व फर्जी मालिक बनकर 0.0370 हेक्टेयर भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। पीड़ित ने बताया कि भूमि के वास्तविक मालिक करीब 30 वर्ष पूर्व 75 वर्ष की आयु में सुशांतदास उर्फ सुभाषदास को 12 हजार रुपये में देकर गए थे। इस पर सुशांतदास उर्फ सुभाष दास पिछले 30 वर्षों से काबिज होकर जोत बो रहा था। 15 जनवरी 2025 को उक्त लोगों ने फर्जी बैनामा करा कर दाखिल खारिज अपने नाम करा लिया और उक्त भूमि में खड़ी सुशांत की फसल को जोत दिया। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच राजस्व विभाग को करने के निर्देश दिए।
पीड़ित संतोषदास ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उक्त भूमि में वर्षो पूर्व उसने कुछ पेड़ लगाए थे, जिन्हें उक्त लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया। उसमें खड़ी उसकी फसल को भी बर्बाद कर दिया। पीड़ित ने अधिकारियों से फर्जी बैनामे की जांच करने और बैनामा कराने वाले अधिकारियों व उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें