फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से चोरी आरओ प्लांट ब्रह्मपुरी में बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से चोरी आरओ प्लांट ब्रह्मपुरी में बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चोरी हुए तीन आरओ प्लांट को बरामद कर चार आरोपियों को मेट्रो प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैंटर और फर्जी स्टांप भी बरामद किया है। तीन आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन आरोपियों पर शक हुआ तो पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह आरओ प्लांट बिलासपुर से चोरी करके लाए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरओ प्लांट चोरी कर उन्हें कहां बेचने की तैयारी थी और फर्जी स्टांप का कैसे प्रयोग किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम निवासी जाटो वाली गली लिसाड़ीगेट, इमरान निवासी घंटे वाली गली लिसाडीगेट, नदीम निवासी जाटो वाली गली लिसाड़ीगेट और अनस निवासी बुद्धा एंकलेव लोहिया नगर खरखौदा शामिल हैं। इनके अलावा फरार आरोपियों में हबीब निवासी बुद्धा एंकलेव लोहियानगर, शकील एवं रहीसुद्दीन निवासी जाटो वाली गली हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें