फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने दुकान में कुंबल करके चोरी कर ली गई लाखों की शराब व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। हाईवे स्थित दौराला थाने के सामने रविवार रात चोरों ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान में कुंबल कर लाखों की शराब व नकदी चोरी कर ली। सुबह सेल्समैन ने कैंटीन के ताले टूटे देखे जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दुल्हैड़ा निवासी संजय चौहान ने बताया कि हाइवे पर दौराला थाने के सामने उसकी देशी शराब की दुकान है। रविवार रात नौ बजे सेल्समैन दुकान बंद करके चला गया। बीयर सेल्समैन धर्मेंद्र सोमवार को दुकान खोलने पहुंचा तो उसने कैंटीन का ताला टूटा देखा। बताया कि कैंटीन का ताला तोड़कर अंदर घुसे उसके बाद पहले देशी शराब की दुकान की दीवार में कुंबल किया उसके बाद अंग्रेजी दुकान में कुंबल कर दिया।
चोरों ने 38 पेटी शराब व 30 हजार की नकदी चोरी कर ली। वहीं, अंग्रेजी दुकान से चार पेटी व गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाने के सामने हुई चोरी ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। जिस कारण व्यापारियों में रोष है। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें