फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेरना के ग्रामीणों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अटेरना के ग्रामीणों ने सोमवार को थाना घेर लिया। उन्होंने बोलेरो सवार अटेरना निवासी युवक एवं उसके जीजा पर बीती रात हुए जानलेवा हमले में कार्रवाई की मांग की। उधर, तनाव के चलते कुलंजन में पुलिस पिकेट तैनात कर दी है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दस नामजद व 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम अटेरना निवासी कमलदीप पुत्र अशोक व कमलदीप का जीजा दौहड़ खतौली निवासी शंकर चौहान रविवार शाम बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मोदीपुरम की तरफ से कुलंजन गांव लौट रहे थे। गांव से गुजरे तो उन पर रंजिशन दूसरे वर्ग के लोगों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें कमलदीप एवं उसका जीजा शंकर चौहान घायल हो गए। इतना ही नहीं बोलेरो में भी तोड़फोड़ की तथा पथराव किया।
वहीं, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर अटेरना एवं आसपास के कई गांव के सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने यहां घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने दो आरोपियों को तहसील परिसर से पकडकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कुलंजन निवासी शमसीर, हाशिम, अमान, आसिम, राजा, शहरीयाब, नाजिम, उमर फारूख, कोकिब व पंद्रह-बीस अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यहां महाराज सिंह, प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, मोंटी, अमित, जितेंद्र सिंह, दीपक आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में सीओ आरपी शाही का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें