शराब की दुकान में चोरों द्वारातोड़ी गई दीवार व फैले पड़े पव्वे।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा। खरखौदा में शुक्रवार रात चोरों ने देशी शराब व बीयर की दुकान की दीवार में कुंबल कर करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब चोरी कर ली। सुबह सफाईकर्मी कैंटीन की सफाई करने पहुंचा तो दीवार टूटी मिली। घटना में पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
जहां पुलिस संपर्क मार्गों व राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कस्बे में रात्रि गश्त का दावा करती है। वहीं, चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। खरखौदा थाना से पांच सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के सामने कस्बा निवासी गोल्डी त्यागी की देशी व बीयर की दुकान हैं। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार रात चोरों ने दोनों दुकानों की पीछे की दीवार में कुंबल कर लिया। चोरों ने दुकान से 39 पेटी देशी शराब व 8 पेटी बीयर की चोरी कर ली। शनिवार सुबह जब दुकान के बराबर में कैंटीन की सफाईकर्मी पहुंचा तो उसने दीवार टूटी देखीं। उसने घटना की जानकारी दुकान की देखभाल करने वाले धनतला गांव निवासी अजय को दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
खरखौदा में शराब की दुकानों में हुई चोरी की जानकारी देता व्यक्ति।- फोटो : KITHOR