फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलचल: मेरठ में रालोद का बड़ा एक्शन, युवा की जिला और नगर कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग

Sat, 05 Apr 2025 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी का बड़ा एक्शन हुआ है। यहां रालोद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला व नगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के कारण युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने पार्टी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


प्रेस को जारी बयान में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल(युवा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का शुक्रवार को मेरठ आगमन के बाद युवा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया लेकिन कार्यक्रम में भारी अनुशासनहीनता हुई तथा युवा संगठन भी निष्क्रिय पाया गया।

यह भी पढ़ें: गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड:  शम्मी भी दोषी करार, अदालत आज सुनाएगी सजा, 10 को हो चुकी है उम्रकैद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मेरठ जनपद के जिला अध्यक्ष (युवा) तथा महानगर अध्यक्ष(युवा) की कमेटी मय अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। नए जिला अध्यक्ष(युवा) एवं महानगर अध्यक्ष(युवा) का चुनाव जल्द से जल्द कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें