फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिल्ली जाने पर चले लाठी डंडे, चार लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में गिल्ली जाने पर चले लाठी डंडे, चार लोग हो गए घायल
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर रोड के नजदीक खेत में गिल्ली के पहुंचने का विरोध करने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। पथराव व फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी विपिन ने बताया कि उसके खेत हस्तिनापुर रोड के निकट हैं। वे खेत में काम कर रहे थे। कुछ ही दूरी पर गांव सैदीपुर के कुछ युवक गिल्ली डंडा खेल रहे थे। गिल्ली खेत में आई तो उन्होंने विरोध किया। जिस पर उनसे कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे व पथराव हुआ। विपिन ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। मारपीट में एक पक्ष से विपिन, रितिक तथा पूनम निवासी मोहल्ला हीरालाल मवाना तथा दूसरे पक्ष से विपिन निवासी सैदीपुर घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें