फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने के सामने चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 13 लोगों का शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रविवार रात एक ढाबे पर खाने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद थाने के सामने ट्रैक्टर और कैंटर सवार युवकों में जमकर हुए संघर्ष में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पुलिस ने 13 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार और कैंटर सवार युवक खाना खा रहे थे। खाने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर गाली-गलौज हो गई। विवाद के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब 10 युवक हापुड़ की तरफ चल दिए। उनका पीछा करते हुए कैंटर सवार करीब 20 युवक थाने के पास पहुंचे तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों पक्षों में थाने के सामने ही जमकर संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए मोनू पुत्र हुकुम सिंह निवासी चंदपुरा, गौरव त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी खड़खडी, परवेज पुत्र मोमीन निवासी बडगांव जिला सहारनपुर, सहरियाम पुत्र आस मोहम्मद निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली, राकिब पुत्र वकील, वसीम पुत्र गफ्फार, फरियाद पुत्र शमसाद, दिलशाद पुत्र तसव्वर, जाकिर पुत्र चांद, अरुण पुत्र राजकुमार, नज्जू पुत्र अशरफ, इमरान पुत्र अहसान निवासी असौड़ा थाना हापुड़ देहात समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें