फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मेरठ से उजैद गिरफ्तार; पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

Tue, 24 Nov 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कोतवाली क्षेत्र स्थित बनियापाड़ा के रहने वाले उजैद को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। जांच में उसके जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के संपर्क में रहने और दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होने की बात सामने आई है। उजैद की तलाश कश्मीर पुलिस करीब दस महीने से कर रही थी।
विज्ञापन
संदिग्ध उजैद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद साजिद के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उजैद पिछले कुछ महीनों से साजिद के संपर्क में था और दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। कश्मीर पुलिस करीब दस महीने से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; भजन-कीर्तन से गूंजे घाट
 
Trending Videos

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार साजिद से संपर्क की चर्चा
जांच पड़ताल में उजैद का संपर्क जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद साजिद से होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उजैद पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है।  

जांच अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि उजैद सीधे पाकिस्तानी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था या उसे किसी बिचौलिए के जरिए निर्देश मिल रहे थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उजैद को किन लोगों ने पनाह दी और उसकी पहचान छिपाने में मदद की। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बनियापाड़ा का रहने वाला है उजैद
उजैद मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार के घर पर ताला लगा मिला। बताया गया है कि परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। कश्मीर पुलिस करीब दस महीने से उजैद की तलाश में थी। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और कथित नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।

पहले भी चकमा देकर हुआ था फरार
एसएसपी के मुताबिक, इस गिरफ्तारी का एक बेहद अहम पहलू आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी है। कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस इसी मामले में उजैद की तलाश में मेरठ आई थी, लेकिन वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा था। तब से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें