फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 24 Nov 2026 12:02 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अफजलपुर पावटी निवासी मोहनीश और शकील बाइक से रोहटा रोड की ओर आ रहे थे। शोभापुर चौकी के पास हादसा हो गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मोहनीश (ऊपर) और शकील की फाइल फोटो। उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित शोभापुर चौकी के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, जिसके बाद उनकी बाइक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी निवासी 25 वर्षीय मोहनीश और 24 वर्षीय शकील बाइक से रोहटा रोड की ओर आ रहे थे। शोभापुर चौकी के पास उनकी बाइक को एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन जब मौके पर पहुंचे और युवकों के शव देखे तो चीख-पुकार मच गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि स्कार्पियो की साइड लगने के बाद बाइक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें