फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी लेप्टीनेंट कमांडर दबोचा, सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर करता था अवैध वसूली,पूछताछ में उगले बड़े राज

Wed, 01 Mar 2023 09:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : फर्जी लेप्टीनेंट कमांडर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना व रक्षा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर अवैध वसूली करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना अतुल माथुर को एसटीएफ की टीम ने नोएडा सेक्टर 113 से गिरफ्तार कर लिया। अतुल कासगंज जिले के नगला अस्थर सहावरगेट का निवासी है। वह फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर युवाओं को झांंसे में लेकर ठगी को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


गिरोह में उसके भाई सनी कुमार के अलावा मेरठ के रहने वाले अनिल कुमार के अलावा अन्य सदस्य हैं। इनमें अनिल कुमार भारतीय रक्षा मंत्रालय में मिनिस्ट्रियल स्टाफ से है। नौकरी के नाम पर एक युवक से 10 से 20 लाख रुपये तक वसूले जा रहे थे।

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि काफी दिन से जम्मू कश्मीर इंटेलीजेंस और एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि भारतीय रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर अवैध वसूली करने के लिए अतुल माथुर आने वाला है। घेराबंदी कर उसे नोएडा से पकड़ लिया गया। अतुल माथुर ने बताया कि प्रत्येक युवक से दस से बीस लाख रुपये लिये जाते हैं। साथ ही उनके शैक्षिक, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों आदि कि मूल प्रतियां रख ली जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसका भाई सनी कुमार और बृजकिशोर निवासी नगला अस्थर सहावरगेट कासगंज और विपिन कुमार निवासी राया मथुरा अमित वार्ष्णेय निवासी डिबाई बुलंदशहर सहित अन्य सदस्य मिलकर युवाओं को झांसे में लेते थे। फर्जी भर्ती प्रक्रिया के लिए अजय उर्फ अनिल कुमार निवासी मेरठ अभ्यर्थियों के फार्म में कूटरचना करके भारतीय रक्षा मंत्रालय का गेट पास बनवाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को भ्रम में डालता है कि विभिन्न प्रक्रियाओं से होते हुए उनकी भर्ती हो रही है। सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती का झांसा देकर ठगी की जाती है। ठगी के बाद सभी सदस्य रुपये आपस में बांट लेते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई

थल सेना के साथ नौसेेना की वर्दी और बैज भी बरामद

रोपी के कब्जे से थल सेना के साथ ही नौसेना की वर्दी, बैज, डायरी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, 3770 रुपये, पासपोर्ट साइज फोटो और आर्मी कैंटीन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें