फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई

विज्ञापन
सरधना। राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने तहसील में जनसुनवाई की। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सरधना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने सोमवार को सरधना तहसील सभागार में महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में पुलिस से संबंधित कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुए। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को तत्काल निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह निर्भीक होकर अपनी बात रखें। वहीं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला जनसुनवाई के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना सरधना में महिला सुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम उदित नारायण, नायब तहसीलदार राहुल सिंह व उप निरीक्षक ज्योति, खुशबू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें