फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा...निजी अस्पतालों में 10 फीसदी बेड आरक्षित होंगे

विज्ञापन
कावड़ यात्रा को लेकर विकास भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिक - फोटो : संस्था
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान निजी अस्पतालों में भी 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने कांवड़ यात्रा से जुड़ीं व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि सीएचसी और पीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए और डाॅक्टर ड्यूटी के अनुसार उपलब्ध रहें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोई भी मरीज सरकारी अस्पताल पर आए तो उसके साथ अच्छा व्यवहार करें। बिना कारण निजी अस्पताल में रेफर न करें। कांवड़ मार्गों पर लगने वाले शिविर, मोटरसाइकिल एंबुलेंस, डाॅक्टरों की तैनाती, उपचार सामग्री आदि का प्लान तैयार किया जाए।
वहीं, टीबी मरीजों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे रोगियों की जांच बढ़ाई जाए। फागिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। पेयजल पाइपलाइन से शुद्ध पानी के सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डाॅ. अशोक कटारिया सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें