फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की अपील, 10-10 फीडर गोद लें सांसद-विधायक 

Thu, 09 Jul 2020 10:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सांसदों और विधायकों से अपने क्षेत्र के 10-10 फीडर गोद लेने की अपील की है। उन्होंने बिजली चोरी और लाइन लॉस 15 फीसदी से कम पर लाने के लिए इस पर 90 दिन तक काम करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने पत्र में कहा कि जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। बिजली बिल अदा करने के लिए भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि फीडरों का लाइन लॉस कम आएगा तो 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उप फीडरों पर आने वाले गांव के जर्जर तार भी बदले जाएंगे। साथ ही ट्रांसफार्मर क्षमता भी कुल लोड से 40 फीसदी ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: शुकतीर्थ के गौडीय मठ आश्रम से मुक्त कराए दस बच्चे, चार से कुकर्म होने की पुष्टि, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

आसान किस्त योजना
पत्र में बताया गया कि आसान किस्त योजना में पंजीकरण 31 मार्च को समाप्त हो चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी से पूर्व अपनी सभी मासिक किस्तों का नियमित भुगतान किया है और कोरोना के कारण जून माह तक भुगतान नहीं कर पाए हैं, वे आगे किस्त चुकाने पर योजना के लाभार्थी बने रहेंगे।

योजना में 4 किलो वाट तक के घरेलू ग्रामीण उपभोक्ता को 24 और शहरी उपभोक्ताओं को 12 मासिक किस्तों में बकाया भुगतान की सुविधा सरचार्ज माफी के साथ दी गई है।
 
किसान आसान किस्त योजना  
इस योजना में उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। महामारी के कारण इस योजना के लाभार्थी कई माह की किस्तें नहीं जमा कर सके हैं। लाभार्थी जुलाई से नियमित किस्तों का भुगतान कर योजना लाभ ले सकतेे हैं।

योजना में बकाया धनराशि को अधिकतम 6 मासिक किस्तों में बिल के साथ जमा करने की सुविधा दी गई है। एकमुश्त भुगतान भी कर सकते हैं। वर्तमान में पंजीकरण करा रहे उपभोक्ता यदि बिल संशोधन की जरूरत महसूस करते हैं तो संबंधित उपखंड अधिकारी अथवा अधिशासी अभियंता कार्यालय के संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें