फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट मेरीज में बाल नहीं कटवाने पर 40 बच्चों को किया धूप में खड़ा

Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट मेरीज एकेडमी स्कूल में बड़े बाल वाले बच्चों को बाहर मैदान में खड़ा कर दिया गया और परीक्षा नहीं देने दी। आधा घंटे तक छठी से दसवीं कक्षा के करीब 40 बच्चे धूप में खड़े रहे। बच्चों को धूप में खड़ा करने का मामला सोशल साइट पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सेंट मेरीज एकेडमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट स्थित सेंट मेरीज एकेडमी में मंगलवार को 40 बच्चों को बाल नहीं कटवाने पर आधा घंटे तक धूप में खड़ा कर दिया गया। उन्हें अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी 30 मिनट की देरी से बिठाया गया। स्कूल में इस तरह से बच्चों को धूप में खड़ा करने के मामला सोशल साइट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


सेंट मेरीज स्कूल में कक्षा छह से लेकर दसवीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को छात्र जब परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे तो बड़े बाल वाले बच्चों को बाहर मैदान में खड़ा कर दिया गया, परीक्षा नहीं देने दी। आधा घंटे तक छठी से दसवीं कक्षा के करीब 40 बच्चे धूप में खड़े रहे।

शिक्षकों का बच्चों से कहना था कि जब रोजाना बाल कटवाकर आने का नोटिस भेजा जा रहा है तो उन्होंने अनुशासनहीनता क्यों की। बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया। इन बच्चों में कई के पिता शहर के बड़े अधिकारी हैं। स्कूल में बच्चों को खड़ा करने का मेसेज सोशल साइट पर भी वायरल हो गया। परिजनों से इसको लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अपना नाम बताएंगे तो स्कूल में बच्चे को परेशान किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: शहर की हर सातवीं महिला मानसिक रोगों की शिकार, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण में स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सबास्टियन को फोन करके बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मेसेज के जरिए उनसे पूरी बात जानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कुछ परिजनों ने मोबाइल पर मेसेज कर शिकायत की है। मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें