फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला 'पुलिस की पाठशाला' में बोले SSP- जीवन का लक्ष्य तय करें, मदद मांगने में न करें संकोच

Thu, 30 Oct 2025 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गार्गी गर्ल्स स्कूल में अमर उजाला द्वारा पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। SSP विपिन ताडा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में संकोच न करने की सलाह दी।

विज्ञापन
गार्गी गर्ल्स स्कूल में पहुंचे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अमर उजाला द्वारा गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी विपिन ताडा रहे। प्रधानाचार्य डॉ. वाग्मिता त्यागी ने ग्रीन पॉट देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


एसएसपी विपिन ताडा ने छात्राओं को बताया कि पढ़ाई-लिखाई का उद्देश्य खुद को सशक्त बनाना और दूसरो की मदद करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कभी भी मदद मांगने में न घबराए। मदद मांगना और करना एक बुद्धिमान इंसान की पहचान है। विशेषकर लड़कियों के लिए मदद मांगना कई मौकों पर जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: कार्रवाई के बाद अब राहत की तैयारी, दुकानदारों को ‘बाजार स्ट्रीट’ मान्यता देने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पुलिस से न डरें, कहीं महिला पुलिस से वास्ता पड़े तो उनसे मुलाकात करें। जिससे डर खत्म होगा। आपको जब भी मदद की जरूरत पड़ेगी आप बेझिझक अपनी बात रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार का नारी शक्ति मिशन विशेषकर लड़कियों, महिलाओं की मदद के लिए चलाया गया है। साइबर फ्रॉड, छेड़छाड़ से लेकर किसी भी प्रकार की मदद के लिए जारी डॉयल - 112, 1090 से लेकर सम्बन्धित थाने के सीयूजी नंबर पर समस्या बता सकते हैं।

छात्राओं को पुलिस की एंटी रोमियो टीम के बारे में भी बताया गया। उन्होंने छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर की प्रधानाचार्य ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें