-राजस्थान के जयपुर में हुआ था ताइक्वांडो फेडरेशन कप
फोटो- आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरामहादेव गांव की बेटी सृष्टि मलिक ने राजस्थान के जयपुर में हुई द्वितीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
राजस्थान के जयपुर में 18 से 23 जनवरी तक ताइक्वांडो फेडरेशन कप हुआ था। वहां पुरा महादेव गांव की बेटी सृष्टि मलिक ने अंडर-14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता। उनके पदक जीतने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई। सृष्टि के कोच अभिषेक शर्मा ने बताया कि सृष्टि मलिक ने पहले भी कई पदक जीते हैं। अब खिलाड़ी का ताइक्वांडो विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा।