फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों ईकाइयों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

संयोजिका डॉ़ गीता रानी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, बालिकाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाना है। प्रोफेसर प्रताप चौधरी ने मतदाता जागरुकता शपथ दिलाते हुए मताधिकार के प्रति प्रेरित किया। वहां बालिका शिक्षा, समान अधिकार एवं आत्मनिर्भरता विषय पर भाषण, कविता पाठ एवं नाटक प्रस्तुत किए। वहीं राज्य की संस्कृति, लोक कला, इतिहास एवं उपलब्धियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। डॉ. रविंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस मौके पर डॉ. इंदु, डॉ. नीलम राणा, डॉ. अमित नागर, डॉ. अमृत कुमार गुप्ता, डॉ. शिवपाल, आकांक्षा पंवार, प्रवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें