फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे सपा के राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव 19 अगस्त को दौराला स्थित एमबी फार्म हाऊस में सपा नेता विनीत भराला के पिता स्व. चौधरी सत्यप्रकाश भराला की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। रविवार को वलीदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विनीत भराला ने यह जानकारी दी।
विनीत भराला ने बताया कि उनके पिता सपा से सरधना विधानसभा की राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2002 में सपा के टिकट व वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उनकी भट्ठे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 19 अगस्त को उनकी 17वीं पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि पर इस बार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है, जो दौराला थाने के बराबर में फार्म हाऊस में आयोजित होगी। सभा में प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के साथ सामाजिक सम्मेलन भी आयोजित होगा। सभा व सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। गांव गांव जाकर ग्रामीणों, किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुुंचने की अपील की जा रही है। पत्रकार वार्ता में अजित कुमार, मोनू पंवार, दिवाकर दूबे, सुदेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें