फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विवि : भवन सेल लखनऊ से शुरू होगी प्रक्रिया, पीडब्लूडी करेगा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विवि : भवन सेल लखनऊ से शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विवि के लिए लखनऊ स्थित भवन सेल से निर्माण प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके लिए अभी बजट में धनराशि प्रस्तावित की गई थी। हालांकि, अभी कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सरधना के सलावा में खेल विवि का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषणा कर चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाना है। लगभग 700 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले खेल विवि में सभी प्रमुख मैदानों के साथ कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। इसके लिए पूरा नक्शा तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 22 अक्तूबर के अंक में डिजाइन के साथ खबर को प्रकाशित किया था। मुख्य अभियंता भवन सेल लखनऊ से बजट जारी होने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग निर्माण की निगरानी करेगा। अभी खेल विवि की जमीन पर स्थित पेड़ों का कटान किया जाना है। इस प्रक्रिया के लिए भी वन विभाग की ओर से आवेदन किया गया है। इस पर जल्द स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। सलावा में बनाए जाने वाले खेल विवि के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। इस पर लखनऊ से बजट प्रक्रिया और कंसल्टेंट चयन के बाद ही खेल विवि के धरातल का कार्य दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें