फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: लखनऊ में मेरठ के खिलाड़ियों का स्वर्णिम दबदबा,एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते छह स्वर्ण पदक

Mon, 21 Apr 2025 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में दबदबा कायम करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में दबदबा कायम करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। मेजबान लखनऊ के खाते में दो रजत और एक कांस्य पदक आया। 
विज्ञापन


महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में खेली जा रही प्रतियोगिता में मेरठ के आर्यन ने लंबी कूद, दुष्यंत कुमार ने 1500 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो में जय कुमार, गोला फेंक में शिखा पवार, जैवलिन थ्रो में मन्नू कुमारी और 1500 मीटर में शिवानी हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीते। लखनऊ जोन के मो. शाहरुख ने लंबी कूद और मैराथन में राम सिंह यादव ने रजत पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में लखनऊ जोन की स्नहेलता ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग : मैराथन दौड़ स्वर्ण- राजू यादव (वाराणसी जोन), रजत- (लखनऊ जोन), कांस्य- (पीएसी पश्चिमी जोन),
लंबी कूद : स्वर्ण- आर्यन (मेरठ जोन), रजत- मो. शाहरुख (लखनऊ जोन), कांस्य- सचिन गुर्जर (मेरठ जोन),
1500 मीटर दौड़ स्वर्ण- दुष्यंत कुमार (मेरठ जोन), रजत- दिग्विजय सिंह (आगरा जोन), कांस्य- शिवांग तोमर (बरेली जोन)  
जैवलिन थ्रो : स्वर्ण-जय कुमार (मेरठ जोन), रजत- कृष्ण कुमार पटेल (गोरखपुर जोन), कांस्य- आगेश पवार (मेरठ जोन), डेकाथलान स्वर्ण- मोहित तोमर (मेरठ जोन), रजत-अमिताभ यादव (पीएसी पूर्वी जोन), कांस्य-विकास गौतम (पीएसी मध्य जोन),
महिला वर्ग-गोला फेंक : स्वर्ण- शिखा पवार (मेरठ जोन), रजत-अंशिका सिंह (कानपुर जोन),
जैवलिन थ्रो : स्वर्ण- मन्नू कुमारी, रजत- आरती (दोनों मेरठ जोन)
1500 मीटर दौड़- स्वर्ण- शिवानी हुड्डा (मेरठ जोन), रजत- काजल चक्रवर्ती  (बरेली जोन), कांस्य-स्नेहलता यादव (लखनऊ जोन),
लंबी कूद : स्वर्ण-निधि (आगरा जोन), रजत- शिवांगी दुबे (वाराणसी जोन), कांस्य-खुशबू वर्मा (मेरठ जोन)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें