फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के करीबी अतुल प्रधान ने भाजपा पर साधा निशाना, योगी के मेरठ दौरे को लेकर बोले...

Fri, 12 May 2017 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान
विज्ञापन
सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी विधायकों पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा विफल रहा है और इसके लिए बीजेपी सांसद और विधायक जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करोड़ों रुपये खर्च हुए होंगे और वह मेरठ को कोई सौगात भी देकर नहीं गए।
विज्ञापन


एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। इस पर कोई कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। अगर कंट्रोल नहीं हुआ तो सपाई सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए जल्द ही आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। 
विज्ञापन

सपाइयों ने जाना घायल का हाल

सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा पर साधा निशाना
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि मेरठ में सांसद, छह विधायक और मेयर बीजेपी केहैं। इसके बावजूद वे मेरठ को कोई सौगात नहीं दिला सके। सपा सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थीं, उनमें भी अडंगा लगाया जा रहा है।

दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल हुए लोगों का हाल जानने सपा नेता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने इस तरह की घटनाओं के लिए बिगड़ी कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि सरधना थाना क्षेत्र में दो गुटों में संघर्ष हुआ है। घायलों से मिलने वालों में एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और सपा नेता अतुल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें