फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी महिला, देवर और जेठ ने पैर बांधकर जो किया, जानकर रूह कांप जाएगी

Thu, 11 May 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
महिला के पैर बांधकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बागपत में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी देवर और जेठ ने महिला के पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित के पति ने बताया उसकी पत्नी आठ मई को घर में अकेली थी। तभी उसके दो भाइयों ने उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। बाद में उसके पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में बिनौली थाने में वारदात की तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी देवर और जेठ हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।  जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पैर बांधकर देवर और जेठ ने किया रेप
उन्होंने बताया  बागपत जनपद में दो सहकारी मिल बागपत और रमाला में से एक मिल की पेराई क्षमता वृद्धि की जाएगी । इस संबंध में बातचीत चल रही है। उन्होंने सहारनपुर दंगे को जातिवाद का दंगा न बताकर साजिश के तहत बताया और कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने मलकपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न किए जाने पर कहा उप्र के मुख्यमंत्री ने 120 दिन का समय दिया है। भुगतान न होने पर मिल मालिक को सीधा जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, विनोद जैन एडवोकेट, प्रेम चंद जैन, चिराग जैन, रामपाल, सुदेश चौहान, बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र राठी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें