फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंट जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद द्वारा संचालित कैंट जनरल अस्पताल के दिन जल्दी ही बहुर जाएंगे। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देंगे। छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में सेवाएं देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि कैंट जनरल अस्पताल में संविदा पर एक महिला डॉक्टर और एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए छावनी परिषद ने प्रक्रिया शुरू की है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए किए जा रहे प्रयास रंग लाए हैं। सांसद की पहल पर छावनी परिषद के सीईओ जाकिर हुसैन ने आईएमए हॉल में आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी के साथ बैठक कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेने में मदद मांगी। आईएमए पदाधिकारियों ने अस्पताल में सेवाएं देने पर अपनी सहमति जताई। इनमें चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ कैंट अस्पताल में सप्ताह में चार दिन मरीजों का उपचार करेंगे।
सांसद ने बताया कि कैंट अस्पताल में शीघ्र ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी खुलेगा। अस्पताल में वेंटीलेटर उपकरण और डायलिसिस मशीन की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए सांसद निधि से 21 लाख रुपये दिए हैं। तीन महीने में कैंट अस्पताल अपने पुराने वैभव में पहुंच जाएगा। छावनी क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी बन रही है। सांसद ने बताया कि छावनी परिषद से सीएसआर फंड से एमआरआई मशीनें लगाने के लिए जगह मांगी गई है। कैंट अस्पताल में भी एमआरआई मशीन लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें