फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हज पर जाने वालों को दी गई ट्रेनिंग...सुन्नत के मुताबिक अदा करने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही ईदगाह और शाहघासा बाजार की नबन वाली मस्जिद में शनिवार देर रात हज यात्रा पर जाने वाले लोगों की ट्रेनिंग दी गई। शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि हज सिर्फ एक सफर नहीं बल्कि इबादत और मुकम्मल बंदगी का नाम है। इसमें हर अमल सुन्नत के मुताबिक अदा करना जरूरी है। वहीं, शाहघासा में हकीम मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने कहा कि आज के दौर में हज के दौरान भीड़, लंबा सफर और बदलते इंतज़ामात को देखते हुए सही जानकारी और तैयारी पहले से होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रोजेक्टर के जरिए हज के तमाम अरकान जैसे एहराम, तवाफ, सई, अराफात, मुज़दलिफा और मिना को आसान और व्यवस्थित तरीके से समझाया गया। दोनों जगह उलमा ने कहा कि सफर से पहले अपने दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी भी सुरक्षित रखें, मोबाइल का सही इस्तेमाल करें और जरूरी संपर्क नंबर अपने पास रखें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सब्र और अनुशासन बनाए रखें, ग्रुप से अलग न हों और हर वक्त अपने रहबर के संपर्क में रहें। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, सेहत का ख्याल, पानी की कमी से बचाव और समय की पाबंदी को भी बेहद अहम बताया।ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में लगाने की ताकीद की। आखिर में मुल्क में अमन, हाजियों की आसानी और पूरी उम्मत की भलाई के लिए दुआ कराई गई। यह भी बताया गया कि यह ट्रेनिंग सिलसिला लगातार जारी है और रोजाना हापु़ड़ रोड लोहिया नगर स्थित जुबैदा मस्जिद में ईशा की नमाज़ के बाद रात 8:30 बजे एक घंटे की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें मर्द और औरत दोनों शिरकत कर सकते हैं। शाहघासा स्थित नबन वाली मस्जिद में शहर काजी जैनुस्सालिकीन सिद्दीकी, मुफ्ती जकीउर्रहमान, मौलाना शाकिर, अब्दुल मलिक और अदनान गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें