फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर विशेष: किसान-मजदूरों के सच्चे हितैषी थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Fri, 29 May 2020 02:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मसीहा को किसानों से बिछड़े हुए 33 साल बीत गए। किसान और मजदूर हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में हैं। परेशान किसान और सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हुए मजदूर कहते हैं कि अगर उनके मसीहा चौधरी चरण सिंह होते तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलते। वह किसान और गरीब की चिंता करने वाले थे।  

विज्ञापन


किसानों की आवाज उठाने वाले हमदर्द थे 
छपरौली के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कहते हैं कि उन जैसा व्यक्तित्व राजनीति में फिर नहीं आया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बाद दिल्ली में किसानों की आवाज उठाने वाला हमदर्द नहीं रहा। उनके ऊपर किसान आंख बंद कर भरोसा कर लेते थे। बड़े चौधरी ने भी किसानों को कभी निराश नहीं किया। पूर्व विधायक महक सिंह कहते हैं कि किसान हितों के लिए उन्होंने बड़े कदम उठाए। अर्थशास्त्र का उनसे बड़ा जानकार कोई नहीं रहा। वह देश के सबसे गरीब आदमी को ध्यान में रखकर राजनीति करते रहे और उसकी चिंता करते रहे।

यह भी पढ़ें: दर्द भरी है तीन दशक की ये कहानी... अब तक तबाह हुए 1500 से ज्यादा आशियाने, पढ़िए- ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन


एक मुलाकात में बड़े चौधरी का होकर रह गया
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना पुरानी यादों को सुनाते हुए कहते हैं कि पहली बार जब में वर्ष 1979-80 में उनसे मिलने दिल्ली गया, तब उन्होंने पूछा था कोई काम बताओ। मैंने कहा कि सिर्फ मिलने आया हूं। बड़े चौधरी ने कहा कि था मिलना भी बड़ा काम है। जीवन में इमानदारी, किसान और गरीब की सच्ची सेवा की सीख वह हर कार्यकर्ता को देते थे। 
विज्ञापन


किसान मजदूरों के सच्चे हितैषी थे चौधरी साहब
रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को सिरसली में हुई। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान मजदूरों का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान सरकार से चौधरी साहब को भारत रत्न देने की मांग की गई। जिला महासचिव राजू तोमर, श्रीपाल धामा, योग पाल तोमर, देवेंद्र, भोपाल सिंह, पप्पू, सचिन, प्रवीण वालिया, जयवीर मास्टर, राजपाल, जयपाल, कृष्णपाल, वेदपाल, जसवीर, अंकित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें